पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सफाईकर्मी हड़ताल पर एमसी ने करवाई सफाई

सफाईकर्मी हड़ताल पर एमसी ने करवाई सफाई

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जीरकपुर
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर में जगह-जगह फैला कचरा लोगों के लिए परेशानी बना है। लोगों की मांग पर जीरकपुर एमसी ने शुक्रवार को कई जगहों से कचरा हटाया। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने इसका विरोध भी किया और काम करने में अड़चन पैदा की, लेकिन बाद में पुलिस के सहयोग से कुछ जगहों पर सफाई की गई। जीरकपुर एमसी के सीनेटरी इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह ने ढकोली, बलटाना व अन्य कई जगहों पर सफाई करवाई। ज्ञात रहे कि यहां पिछले ८ दिनों से सफाईकर्मी काम नहीं कर रहे है। घरों के आगे कचरे के ढेर लगे हुए हैं। शुक्रवार को कुछ डस्टबिन साफ किए गए। लोग चाहते हैं कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जल्दी खत्म हो और सफाई हो ताकि उन्हें परेशानी न हो।