पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फ्लाईओवर, अंडरपाथ बनें तो कम होंगी दुर्घटनाएं

फ्लाईओवर, अंडरपाथ बनें तो कम होंगी दुर्घटनाएं

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जीरकपुर
करीब दो सप्ताह पहले रामगढ़ पुडडा के हरजीत सिंह पंचकूला से आ रहे थे कि सिंघपुरा मोड़ की ओर मुड़े तो उन्हें एक कार ने टक्कर मार दी थी। इस हादसे में हरजीत सिंह की मौत हो गई थी, इसके अलावा भी यहां पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। बार-बार हादसा होने के कारण परेशान लोगों ने नगर परिषद, हाईवे अथॉरिटी और हलका विधायक से मांग है कि यहां पर फ्लाईओवर बनाकर उसके नीचे से रास्ता बना दिया जाए ताकि दुर्घटनाओं में कमी आए। सिंघपुरा और रामगढ़ पुड्डा के ग्रामीणों ने इस मामले को लेकर नगर परिषद, हाईवे अथॉरिटी और हलका विधायक एनके शर्मा को पत्र लिखा है।



॥नगर परिषद हाईवे पर फ्लाईओवर नहीं बना सकता है, लेकिन नगर परिषद गांव वासियों की मांग को आगे जरूर बढ़ाएगी। ग्रामीणों की सहायता की हरसंभव कोशिश करेंगे।-कुलविंदर सोही, प्रधान एमसी जीरकपुर

॥सिंघपुरा मोड़ बहुत ज्यादा खतरनाक है। यहां पर जनवरी महीने में भी हादसे में एक दुकानदार की टांग टूट गई थी। अंडरपास बनेगा तो दुर्घटनाओं में कमी आएगी और लोगों की परेशानी भी कम होगी।

-तजेंद्र सिंह, सिंघपुरा

क्या कहते हैं ग्रामीण

॥यहां पर अक्सर कोई न कोई दुर्घटना होती रहती है। सिंघपुरा और रामगढ़ पुड्डा के लोग दुर्घटना होने से बहुत ज्यादा दुखी हैं। एक हादसे से अभी लोग उभरते नहीं कि दूसरा हो जाता है। इसलिए हमारी मांग है कि यहां पर फ्लाईओवर बनाकर अंडरपाथ बनाया जाए।

-हरमेश सिंह, रामगढ़ पुड्डा

एमसी, एमएलए को लेटर लिख लोगों ने की मांग