पानी, बिजली सप्लाई बंद, घेरा ऑफिस
भास्कर न्यूज - जीरकपुर
निर्मल छाया टॉवर्स और इसे बनाने वाले पर्ल ग्रुप के बीच हमेशा किसी बात को लेकर विवाद बना रहता है। रविवार को पानी नहीं मिलने पर यहां हंगामा खड़ा हो गया। गणतंत्र दिवस पर रेजीडेट्स को पानी और बिजली नहीं मिली। इससे गुस्साए रेजीडेंट्स सोमवार को फिर सड़क पर उतर आए। रेजीडेंट्स ने पर्ल ग्रुप पर मेंटेनेंस और सुविधाओं के नाम पर ज्यादा चार्जेज वसूलने का आरोप लगाया।
सोमवार करीब ११ बजे रजीडेंट्स इकठ्ठे होकर प्रशासन और अपार्टमेंट के प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। रेजीडेंट्स निर्मल छाया के ऑफिस के बाहर जमा हुए। लोगों का गुस्सा बढ़ता देखे पुलिस को भी हस्तक्षेप करना पड़ा। निर्मल छाया टावर में इस समय कई १०० परिवार हैं। प्रबंधन के खिलाफ बोलने के लिए सोमवार को करीब ५० लोग यहां जमा हुए।
निर्मल छाया टॉवर्स के लोगों ने बताया कि गणतंत्र दिवस के दिन ाी पर रेजीडेट्स को पानी और बिजली नहीं मिली। इससे सभी में गुस्सा है। रेजीडेंट्स सोमवार को कंपनी का ऑफिस घेरा। रेजीडेंट्स ने पर्ल ग्रुप पर मेंटेनेंस और सुविधाओं के नाम पर ज्यादा चार्जेज वसूलने का आरोप लगाया। यहां सिक्योरिटी, पानी, बिजली और अन्य कई बुनियादी जरुरतों के लिए मेंटेनेंस चार्ज देने पर भी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।
पानी और बिजली नहीं मिलने के कारण पर्ल ग्रुप के मैनेजमेंट के विरोध में प्रदर्शन करते निर्मल छाया टॉवर्स के लोग।
॥रविवार सुबह से पानी नहीं आया है। न ही हमें किसी भी प्रकार का कोई सहयोग दिया जा रहा है। बिना इंटीमेशन दिए हमारा पानी का कनेक्शन काट दिया गया है। हम पानी के लिए परेशान हैं। स्टोर किए पानी से गुजारा चल रहा है। अपनी मांगों को लेकर हमने निर्मल छाया के कार्यालय में प्रदर्शन किया है।
-राजेश धवन , प्रधान, निर्मल छाया फ्लैट्स वेलफेयर एशोसिएशन
मेंटेनेंस चार्जेज डेढ़ रुपए प्रति स्क्वायर फीट किया गया है। जिन्होंने मेंटेनेंस चार्जेज दिए हैं उनको पूरी सुविधाएं दी जा रही हंै लेकिन जो लोग सर्विस के बदले चार्जेज जमा नहीं किए उनके साथ यह प्रॉबल्मआ रही है।
-जसवीर सिंह, मैनेजर प्रबंधन