- Hindi News
- देर रात तक बज रहे डीजे, पढ़ाई हो रही प्रभावित
देर रात तक बज रहे डीजे, पढ़ाई हो रही प्रभावित
भास्कर न्यूज - जीरकपुर
अंबाला हाईवे के साथ लगती सोसाटीज में लोगोड्ड ने कुछ असामाजिक तत्वों की हरकतों को रोकने की मांग की है। लोगों ने कहा कि रात के समय कुछ लोग अपने कमरे में जोर-जोर से गाने बजाते हैं, जिससे बच्चों को पढ़ाई करने में दिक्कत होती है। एक तरफ तो बिजली बार बार गुल हो जाती है तो दूसरी तरफ पार्टी ऑर्गनाइज करने वाले देर रात तक डीजे बंद ही नहीं करते हैं। लोगों की नींद पूरी नहीं हो पाती और बार बार उनकी आंख खुल जाती है।
वेंकेट हॉल रात भर इतनी जोर से म्यूजिक सिस्टम ऑन रखते हैं कि पढाई नहीं हो पाती है। उसके साथ कुछ लोगो नें अब शोरुम में पार्टी ऑर्गानाइज करनी शुरू कर दी है। शहर में शोरुम रिहाइशी इलाके के बिलकुल साथ ही बने हैं। इससे सबसे जयादा डिस्टरबेंस होती है। अब कुछ असामाजिक तत्वों ने यहां पर किराए के मकान लिए हैं जिसकी वजह से रात को शोर होता है। यहां पर कई छात्र ऐसे हैं जिनके इन्टीटयूट में टेस्ट चल रहे हैं, ऐसे में जोर से सीडी प्लेयर या डैक चलाने से बच्चों को पढ़ाई में डिस्टर्ब होता है। लोगों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।