पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोडाउन एरिया में बारिश के बाद सड़क खराब और सीवरेज जाम

गोडाउन एरिया में बारिश के बाद सड़क खराब और सीवरेज जाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जीरकपुर
गोडाउन एरिया में बीते दिनों हुई बारिश से सड़क खराब हो गई है। बारिश में रास्ते पर तालाब बन जाता है और कई दिनों तक कीचड़ रहती है। एप्रूवल नहीं होने के कारण सड़क की हालत जस की तस है। सड़क पर कीचड़ होने के कारण कई लोग गिरकर घायल होते हैं। अगर कोई दोपहिया वाहन यहां से गुजरता है तो यहां पर एक्सिडेंट होने का डर रहता है। इसके चलते लोग पैदल जाने से भी कतराते हैं। गोडाउन एरिया में इसके अलावा सीवरेज की भी प्राब्लम्स है।



॥यहां पर सिवरेज के पानी की निकासी के लिए कोई जगह नहीं है। ऐसे में दिक्कत यह है कि सिवरेज जाम हो जाता है। कहीं पर भी सिवरेज की पाइपलाइन नहीं डालेगई है। इसमें से बहुत बदबू आती है। साथ ही एमसी यहां पर सही ढ़ंग से काम कराए और यहां के दिक्कतों को हल करवाए।

संजीव कुमार

॥गोडाउन एरिया का मामला लोकल बॉडी के पास भेजा गया है। जैसे ही यहां से अप्रूवल मिलती है। यहां का काम शुरू कर दिया जाएगा।

परविदंर सिंह,कार्यकारी अधिकारी, एमसी

॥जीरकपुर के गोडाउन एरिया में बारिश से बहुत हाल बुरा है। यहां पर दो दिन पहले बारिश हुई और इसका सारा पानी सड़क पर मौजूद है। ऐसे में लोगों को यही दिखता है की यहां पर बहुत ज्यादा फिसलने वाली स्थिती हो चुकी है। ऐसे में लोगों को यह बात ध्यान रखनी चाहिए की यहां पर आंए तो चार पहिया वाहन लेकर आंए नहीं तो उनके एक्सिडेंट होने की संभावना है। मेरा गोडाउन भी यहां पर है और मैं भी यहां पर चार पहिया वाहन से आता हूं नहीं तो फिसलने का डर रहता है।

धर्मपाल बंसल