पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरोपी बोले करोड़ों रुपए लेने हैं बिल्डर से, ड्रामा रचकर फंसाया

आरोपी बोले-करोड़ों रुपए लेने हैं बिल्डर से, ड्रामा रचकर फंसाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जीरकपुर
जीरकपुर की वीआईपी रोड पर बुधवार रात बिल्डर गुलशन सतीजा पर फायरिंग के मामले में पांच लोगों के खिलाफ धारा ३०७ और आम्र्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों में हरजीत नागपाल, पंचकूला के अजय कपूर, मुबारिकपुर के मुकेश शर्मा, डेराबस्सी के विपिन नाई और घोलूमाजरा का रामपाल ढाबेवाला शामिल हैं। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
उधर, कातिलाना हमला करने के आरोपियों ने खुद को बेकसूर बताते हुए शिकायतकर्ता पर उन्हें झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाया है। मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए विपन रोहाल, हरजीत नागपाल, मुकेश शर्मा व अजय कपूर ने आरोप लगाया कि शिकायतकर्ता गुलशन सतीजा उनके करोड़ों रुपए का देनदार है। इस बारे उनके पास सतीजा के लिखित दस्तावेज भी हैं। फरवरी २०१२ में गुलशन ने उनकी करीब १४ एकड़ जमीन का सौदा किया था। जमीन की रजिस्ट्री के दौरान उसने करोड़ों के जो सेल्फ चेक दिए थे, वे बाउंस हो गए। सालभर वे पैसों की मांग को लेकर सतीजा के दफ्तर व कोठी चक्कर काटते रहे, परंतु सतीजा ने उनसे सीधे मुंह बात करनी भी छोड़ दी। उन्होंने आरोप लगाया कि सतीजा उनके अलावा भांखरपुर के कई जमींदारों के साथ सौदे में भी डिफॉल्टर है। पैसों के लिए वे कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। जीरकपुर थाना प्रभारी के सामने पेश होकर उन्होंने आरोप लगाया कि सतीजा ने खुद ही ड्रामा रचकर उन्हें फंसाया है। वे जांच में सहयोग के लिए तैयार हैं। उन्होंने मांग की है कि हमलावरों की कार ट्रेस होने पर सब साफ हो जाएगा।



गुलशन सतीजा पर हुई थी फायरिंग।

पुलिस ने पांच पर दर्ज किया केस

बिल्डर पर फायरिंग का मामला