- Hindi News
- 72.1 मिलीमीटर बारिश, 14.7 डिग्री रहा तापमान
72.1 मिलीमीटर बारिश, 14.7 डिग्री रहा तापमान
शनिवारऔररविवार को मोहाली में भी जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को मोहाली में 72.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। हालांकि मोहाली के साथ लगते इलाकों में कुछ कम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार खरड़ में 35.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि डेराबस्सी में मात्र 9.3 मिली मीटर बारिश हुई। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 14.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य 7 डिग्री कम रहा। विभाग का कहना है कि सोमवार को भी सुबह के वक्त बादल छाए रहेंगे। हालांकि बारिश की संभावना कम है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को तापमान में मामूली गिरावट होगी, लेकिन मंगलवार से दिन के तापमान में इजाफा होगा। रात के तापमान में कम होना शुरू हो जाएगा।
सेक्टर-79 के पंजाब हाउसफेड सोसायटी के एंट्री प्वाइंट पर भरा पानी।
जनता कॉलोनी मे अभी गंदे पानी के निकासी का काम अच्छी तरह से पूरा नहीं हुआ है। कई वार्डों में अभी भी स्टार्म वाटर के पाइपें बिछाने का चल रहा है, लेकिन बहुत धिमी गति से चल रहा है। अचानक बारिश होने पर जिस एिरया में पाइप नहीं डाले गए वहां पानी भर गया। इससे कई घरों के रास्ते बंद हो गए। लोगों ने नगर पंचायत के अफसरों से अपील की है कि जल्द से जल्द स्टार्म वाटर की पाइपें डलवा दी जाएं। कई लोगों ने बताया कि वह कई बार नगर पंचायत के अफसरों को पहले भी उस पानी िनकलने के लिए पाइप डालने के लिए कह चुके हैं, लेकिन अफसर सिर्फ आश्वासन ही देते हैं।
मौसम शहर में हुई पहली बारिश ने जहां किसानों में खुशी है। दो दिन से हो रही लगातार बारिश फसल के लिए वरदान साबित हो रही है जबकि इस सीजन में ठंड पड़ने से मायूस बैठे रहे गर्म सामान बेचने वालों की दुकानों पर भी ग्राहकों की रौनकें लौट आई हैं। किसानों मे बलजीत सिंह, हरदीप सिंह, आदि ने बताया इस बारिश के होने से फसल के अच्छे जल्द होने के आसार होंगे। उन्होंने बताया कि बेशक शनिवार रात हल्के ओले भी पड़े थे, लेकिन उनका फसल पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ा। इस बारिश के कारण लेकिन कुछ किसान निराश भी नजर आए जिन्होने गेहूं की फसल की बिजाई करनी थी।
मौसम में आए बदलाव के कारण शनिवार सुबह शुरू हुई बारिश रविवार को भी दोपहर तक जारी रही। शहर के अधिकतर नाले ब्लॉक होने की वजह से बरसाती पानी की सही ढंग से निकासी के आभाव में नेशनल हाईवे सहित कई वार्डों की गलियों में बरसाती पानी इस कदर भरा कि ल