- Hindi News
- 12वीं के बाद रोजगार तकनीकी शिक्षा पर जोर
12वीं के बाद रोजगार तकनीकी शिक्षा पर जोर
स्थानीयसुखमनीइंजीनियरिंग कॉलेज में शिक्षास्तर ऊंचा उठाने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को सुनहरा बनाने के लिए काॅलेज द्वारा एक प्रिंसिपल्स मीट का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न काॅलेजों, स्कूलों संस्थाओं के प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, टीचर्स अन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर डेराबस्सी हलका विधायक एनके शर्मा ने मुख्य मेहमान के रूप में कार्यक्रम का उद्घाटन किया। सुखमनी ग्रुप के चेयरमैन प्रो. अवतार सिंह, डायरेक्टर कंवलजीत कौर ने मेहमानों का स्वागत किया। यहां सभी संस्थाओं के अधिकारियों ने स्कूली शिक्षा के बाद बच्चों के तकनीकी शिक्षा में भविष्य तरक्की के रास्तों के बारे में विस्तार से चर्चा की। हलका विधायक ने कहा कि बच्चे दसवीं बारहवीं के बाद किस क्षेत्र में जाना है, यह तय नहीं कर पाते सही फैसला नहीं ले पाते। स्कूल में ही विद्यार्थी को तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में जाने के लिए प्रेरित किया जाए तो काफी हद तक बेरोजगारी में रोकथाम लाई जा सकती है। चेयरमैन अवतार सिंह ने कहा कि सुखमनी कालेज में हजारों की संख्या में विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त करते हैं ग्रुप द्वारा समय समय पर शिक्षा के स्तर को उपर उठाने के मकसद से सेमिनार कराया गया।