पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहीदों और महान नेताओं के जीवन से प्रेरणा लें: परवीन

शहीदों और महान नेताओं के जीवन से प्रेरणा लें: परवीन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अल्पसंख्यकसमाजमें पिछड़े वर्ग के लोगों की समस्याओं को पहल के आधार पर हल किया जाएगा। इन विचारों को डेराबस्सी के निकटवर्ती गांव देवीनगर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अल्पसंख्यक पिछड़ी जाति वर्ग आयोग भारत सरकार के सदस्य कैप्टन परवीन डावर ने प्रकट किए। कैप्टन डावर ने समाज में ऊंचा उठने के लिए डा. अम्बेदकर के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि बच्चों के अच्छे भविष्य समाजसेवी बनाने के लिए उन्हे देशभक्तों महान नेताओं के जीवन बारे जानकारी देना समय की जरूरत है। उच्च शिक्षा प्राप्त करके समाजसेवी बनने से बहुत सी समस्याओं का हल अपने आप ही हो जाता है। उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्ग के लोगों के साथ किसी भी प्रकार का पक्षपात नहीं होने दिया जाएगी, ही उन्हें कोई नाइंसाफी पेश आएगी। इससे पहले कैप्टन डावर ने लोगों की समस्याओं को गम्भीरता से सुना। इस अवसर पर एस.डी.एम संजीव कुमार, कार्यकारी अधिकारी राजेश शर्मा, डा. अम्बेदकर सर्वसमाज विकास समिति के प्रादेशक प्रधान राहुल जोगी, अमरीक सिंह देवीनगर, सुखबीर सिंह, रणधीर सिंह, दर्शन सिंह, कुलबीर सिंह, सतपाल सिंह, लज्जा सिंह आदि के अलावा कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।