पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो अलग अलग सड़क हादसों में 2 लोग जख्मी

दो अलग-अलग सड़क हादसों में 2 लोग जख्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दोसड़क हादसों में दो लोगों के जख्मी हुए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार एक हादसा घोलुमाजरा के पास अम्बाला चंडीगढ़ सड़क पर आज करीब 11.30 बजे हुआ। जानकारी अनुसार 45 वर्षीय ध्यानचंद पुत्र लाला मोहर यादव निवासी देवीनगर पैदल सडक पार कर रहा था कि अम्बाला की ओर से रही एक कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

सिर पर चोट लगने के कारण ध्यानचंद को घायल अवस्था में ईलाज के लिए डेराबस्सी अस्पताल लाया गया जहां से उसे चंडीगढ सैक्टर 32 रैफर कर दिया गया। दूसरे हादसे में बरवाला मोड पर खटीक धर्मशाला के पास आज करीब 12.30 बजे 30 वर्षीय प्रमोद कुमार पुत्र तुलसी माहतो निवासी दादपुरा मोहल्ला डेराबस्सी मुख्य सडक पार कर रहा था कि अचानक अम्बाला की ओर से रही एक तेज रफ्तार कार की चपेट में गया जिस कारण वह गम्भाीर घायल हो गया जिसे इलाज के लिए डेराबस्सी सिविल अस्पताल लाया गया जहंा से उसकी हालत को गम्भीर देखते हुए चंडीगढ सैक्टर 32 रैफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।