पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • थ्री व्हीलर यूनियन प्रधान वीरेन्द्र बने

थ्री व्हीलर यूनियन प्रधान वीरेन्द्र बने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दो महीने से लापता बच्चे को उसके घरवालों से मिलाया

पिछलेदो महीनों से अपने परिवार से बिछड़े एक युवक का अपने परिवार वालों के साथ मिलाप हुआ। इस संबंधी कुराली थाने मंे पत्रकारों से बातचीत करते हुए बिहार निवासी जोगिंदर राय ने बताया कि उसका 11 साल का लड़का मुनीष कुमार दो महीने पहले अचानक लापता हो गया था उन्होंने इस संबंधी पुलिस को सूचना दी और सभी स्थानों पर अपने लड़के की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। कुराली थाने के एसएचओ हरपाल सिंह ने बताया कि मुनीष कुमार को एक व्यक्ति लुधियाना लेकर आया था लुधियाना रेलवे स्टेशन में वह गुम हो गया था। जैसे-तैसे वह भटकता हुआ कुराली रेलवे स्टेशन में रोता हुआ पहुंच गया। वहां, मुनीष कुमार की कुराली में अहाता चलाने वाले मिंटू उसके साथी को मिल गया। उन्होंने बच्चे को कुराली पुलिस थाने में ले जाकर पुलिस को सौंप दिया।

कुराली थाने के एसएचओ ने इंटरनैट के जरिए बच्चे द्वारा बताए गए गांव की लोकेशन ढूंडकर वहां से पुलिस थाने को सूचना दी। इसी के चलते मुनीष के माता-पिता कुराली थाने में अपने बच्चे को लेने के लिए पहुंच गए। मुनीष के माता-पिता ने कुराली पुलिस का धन्यावाद किया।

भास्कर न्यूज| डेराबस्सी

शनिवारसुबह गुडविल थ्री व्हीलर यूनियन के सदस्यों की बैठक हुई। मीटिंग में मौजूदा कार्यकारिणी को भंग करने के अलावा यूनियन के सदस्यों के चुनाव बारे फैसला लिया गया। यूनियन के सदस्यों ने पूर्व प्रधान वरिन्द्र शर्मा पर विश्वास जताते सर्वसम्मति से उन्हंे दोबारा प्रधान बनाने का फैसला लिया। सतीश कुमार राकेश कुमार को सरपरस्त, मुकेश कुमार को उपप्रधान, सलीम खान कोषाध्यक्ष, जोरा सिंह को जनरल सेक्रेटरी बनाया गया। नगर परिषद डेराबस्सी के पूर्व उप प्रधान हरजिन्द्र सिंह रंगी, यूथ अकाली नेता जसप्रीत सिंह लक्की, गुलशन सचदेवा, हंस राज, गुलशन आदि के अलावा कई अन्य मौजूद थे।