पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर से लाखों के गहने और नकदी चोरी

घर से लाखों के गहने और नकदी चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आशियानाकॉलोनीस्थित एक घर में घुसकर शुक्रवार रात चोर नकदी समेत गहनों पर हाथ साफ कर गए। घर में मौजूद परिवार सोया ही रह गया जिसे सुबह जागने पर चोरी का पता चला। शिकायत मिलने पर पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। काॅलोनी के मकान नंबर 100 में रहने वाले अजीत चौधरी ने बताया कि सुबह जब वह उठे तो उनकी प|ी ने बताया कि स्टोर से दो ट्रंक गायब हैं जिनमें गहने और नगदी पड़े थे। चोर इतने शातिर थे कि सारी रात घर के सभी कमरों मे घुमते रहे। इतना ही नहीं, अजीत चौधरी के तकिये नीचे से मोबाइल भी निकाल कर ले गए। एक और मोबाइल जो दूसरे कमरे मे रखा था वो भी उठाकर ले गए। अजीत के अनुसार चोरी हुए जेवर का मूल्य करीब 4 लाख रुपए और 30 हजार रुपए की नकदी भी गायब मिली। बाहर उनकी बाहर खड़ी कार के शीशे भी खुले मिले। चोर जाते जाते अपना तौलिया गाड़ी मे छोड़ गये। दोपहर के बाद दोनों ट्रंक और कपड़े घर के पास ही बने कब्रीस्थान मे मिले पुलिस ने शिकायत दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।