- Hindi News
- ट्रैफिक पुलिस कहती है कि चालान किए जा रहे हैं
ट्रैफिक पुलिस कहती है कि चालान किए जा रहे हैं
ओवरलोड ऑटो: चार की जगह 14 सवारी बैठाकर चलते हैं
चौक चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी खड़े होने के बावजूद ज्यादा सवारियां बैठाकर चलते हैं ऑटो वाले।
भास्कर न्यूज | जीरकपुर
जीरकपुरमेंट्रैफिक पुलिस के सामने ऑटो चालक ट्रैफिक नियमों को तोड़ रहे हैं। पुलिस पूरी तरह से इनको अनदेखा कर रही है। एक ऑटो में 4 सवारियां को ही बैठने की जगह है। जबकि यहां 14 सवारियां हरेक ऑटो में बैठाई जाती है। जीरकपुर से पंचकूला, डेराबस्सी और बनूड़ के बीच रोजाना सैकड़ों ऑटो ओवरलोड भरकर चलते हैं। ये सब पुलिस के सामने होता है। अब इन ऑटो को पुलिस क्यों नहीं रोक रही है। इसको लेकर लोगों में मन में कई सवाल है। ऑटो में सवारियां भी इस बात का विरोध करती हैं कि क्षमता से ज्यादा सवारियां नहीं बैठाई जानी चाहिए। इसके बावजूद यहां ऑटो चालक सवारियां का विरोध भी अनदेखा करती हैं। जीरकपुर में दो जगहों पर ऑटो चालकों की मनमानी सवारियों के लिए भारी परेशानी बनी है। यहां मेकडोनाल्ड के पास बने बस क्यू शेल्टर से जीरकपुर में कालका और पटियाला चौक तक सवारियों को लाने के लिए ऑटो ओवरलोड चलते है। यहां कई बार 15 से भी ज्यादा सवारियां ऑटो में नजर आती है। इसी तरह पंचकूला के माजरी चौक से जीरकपुर के बीच ओवरलोडिंग बड़ी परेशानी बनी है। ऑटो ड्राइवर भारी पड़ रहे है। पुलिस की परवाह नहीं करते हैं या पुलिसि किसी वजह से इनको रोकने में कमजोर पड़ रही है।
रॉन्ग साइड पर चलते हैं
^मैंदिल्ली से जीरकपुर पहुंचा तो बस ने मेकडोनाल्ड रेस्टारेंअ के पास गाड़ी रोकी। मुझे पंचकूला जाना था तो वहां से बस पकड़ने के लिए पंचकूला चौक पर जाने के लिए ऑटो में बैठा। ऑटो में 15 सवारियां होने के बाद वह वहां से चला। रास्ते में ट्रैफिक जाम से बचने के लिए उसने कोहिनूर ढाबे के पास से रॉन्ग साइड पकड़ ली। एक तो ओवरलोड्र, दूसरी रोंग साइड ड्राइविंग, पुलिस ने उसे कहीं नहीं रोका। यहां इस तरह के हालात देखकर लोग हैरान हैं पर पुलिस चुप है। पुलिस को यहां ओवरलोडिंग, रोंग साइड ड्राइविंग पर कंट्रोल करना चाहिए। इनकी देखा देखी में अन्य वाहन चालक भी ट्रैफिक नियमों को नहीं मानते है। -मनोजकुमार
^जीरकपुर में ओवरलोडिंग पर पुलिस का जरा भी शिंकजा नहीं है। मैं पचकूला से जीरकपुर के लिए ऑटो में बैठा तो उसने एक के बाद एक सवारी बैठानी शुरु की। जब 7 लोग बैठ गए तो मैंन रोका कि अब तक चलो। सात सवारियां