- Hindi News
- शेखपुरा कलां में आंगनवाड़ी केन्द्र में खुराक वीक मनाया
शेखपुरा कलां में आंगनवाड़ी केन्द्र में खुराक वीक मनाया
डेराबस्सीशहरमें शेखपुरा कलां के आंगनवाड़ी केन्द्र में खुराक सप्ताह मनाया गया। इस वीक में महिलाओं को अपनी बच्चों की खुराक सम्बंधी जानकारी दी गई।
हर रोज के खाने मे हरी पत्तेदार सब्जियां, मौसमी फल सलाद आदि अधिक से अधिक खाने की सलाह दी गई। खाना बनाते समय अपने हाथों की सफाई बर्तनों की सफाई का भी विशेष रूप से ध्यान रखने की सलाह दी। इसके अलावा पीने वाला पानी भी साफ स्वच्छ हो क्योंकि पेट सम्बंधी बहुत सी बीमारियां पानी के कारण ही होती हैं। महिलाओं को बच्चे के जन्म के छह महीने के बाद मां के दूध के साथ साथ ऊपरी खुराक भी देनी चाहिए जो बच्चे को कुपोषण से बचा सके। गर्भवती महिलाओं बच्चों को समय समय पर स्वास्थय निरीक्षण टीकाकरण बारे जानकारी दी गई। इसके अलावा मांताओं को अपने बच्चों का वजन भी समय समय पर आंगनवाडी केन्द्रों मे जरूर चैक करवाने की सलाह दी जिससे बच्चे के शारीरिक विकास का पता लग सके।
इस अवसर पर सर्कल मींयापुर की सुपरवाईजर इंद्रजीत कौर द्वारा संतुलित खुराक विभाग द्वारा दी जा रही सेवाओं बारे विस्तार से जानाकरी दी गई। इस दौरान अलग अलग गावों की आंगनवाडी वर्करों ने भी शिरकत की।