पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लेट हुए लेक्चरर्स की एक दिन की सैलरी कटौती को लेकर नाराजगी

लेट हुए लेक्चरर्स की एक दिन की सैलरी कटौती को लेकर नाराजगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उच्चशिक्षाविभाग पंजाब के प्रिंंसिपल सेक्रेट्री रोशन सरकारिया डीपीआई (काॅलेज) के सहायक डायरेक्टर सुरिन्द्रपाल सिंह द्वारा बीते दिवस स्थानीय कालेज में छापा मारकर देरी से आए लैक्चरार्स की एक दिन की कटौती की सजा को लेकर पंजाब सरकारी कालेज टीचर्स एसोसिएशन ने नाराजगी व्यक्त की है। एसोसिएशन के राज्य जनरल सेक्रेट्री प्रो. जयपाल सिंह ने विभाग के उच्चाधिकारियों द्वारा देर से आए अध्यापकों की सैलरी में एक दिन की कटौती करने के निर्देशों को नाजायज ठहराते कडी निंदा की। जिक्रयोग्य है कि उक्त अधिकारियों ने बीते दिवस सुबह नौ बजे सरकारी कालेज पहुंचकर हाजरी रजिस्टर चैक किया जिनमें 15 में से 12 अध्यापकों की कालेज में देरी से पहुंचने पर एक दिन की सैलरी 2 लैक्चरार्स की आधे दिन की सैलरी में कटौती करने के निर्देश दिए थे। दूसरी ओर सरकारी कालेज टीचर्स एसोसिएशन ने अध्यापकों का पक्ष रखते उक्त अधिकारियों की सजा को गलत ठहराया। युनियन के जनरल सेक्रेट्री जयपाल सिंह ने कहा कि अध्यापकों को कालेज में अपनी कम से कम 5 घंटे की उपस्थिति को यकिनी बनाने के लिए समय समय पर सरकार के आदेश कालेज प्रिंसिपल को आते रहे हैं जिनमें कहीं भी अध्यापकों की हाजरी का समय सुबह 9 बजे होने बारे कोई आदेश नही दिया गया इसीलिए अपने टाईम टेबल अनुसार कालेज आना पांच घंटे की उपस्थिति के बाद ही कालेज से छुट्टी करना अध्यापकों के लिए स्वाभाविक सी बात है। जरूरत अनुसार लैक्चरार्स द्वारा कालेज को ओवरटाईम भी दिया जाता है। युनियन लीडरों ने शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि अध्यापकों को बिना कारण तंग परेशान किया गया तो वे सरकार की इस धक्केशाही को बिलकुल भी बर्दाश्त नही करेगें।