पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेक्टर कंपनी ने जम्मू एंड कश्मीर भेजीं दवा

नेक्टर कंपनी ने जम्मू एंड कश्मीर भेजीं दवा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेक्टर कंपनी ने जम्मू एंड कश्मीर भेजीं दवा

डेराबस्सी|जम्मूकश्मीर के बाढ़ पीडि़तों को राहत के लिए नेक्टर लाइफ साइंसेज कंपनी ने जरुरी दवाइयों के अलावा राशन सामग्री भेजी गई। कंपनी के चेयरमैन संजीव गोयल की अगुवाई में एमएलए एनके शर्मा ने उक्त राहत सामग्री भरा ट्रक सेना के अधिकारियों के हवाले करते हुए डेराबस्सी से रवाना किया। उधर, वेलकम लाइट कमर्शियल यूनियन के चेयरमैन राजिंदर सिंह इस्सापुर, अवतार सिंह विश्वकर्मा कमेटी के प्रधान पवन धीमान की ओर से एसडीएम संजीव बांसल को बाढ़ पीडि़तों को राहत के लिए 21 हजार रुपए का चेक सौंपा गया। नेक्टर कंपनी के उपप्रधान एचपी सिंह के अनुसार राशन सामग्री में रस, मिल्क पाउडर, चीनी, चायपती, दलिया, चावल, बिस्किट, मैगी, बच्चों के लिए टॉफियां, साबुन, तौलिए, टूथपेस्ट, टूथब्रश, भूने हुए चनों युक्त लगभग 500 फैमिली पैक शामिल हैं।