पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आगामी नगर परिषद चुनावों को लेकर बीजेपी की मीटिंग

आगामी नगर परिषद चुनावों को लेकर बीजेपी की मीटिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीरकपुरकीग्रीन सिटी में बीजेपी की मीटिंग मंडल प्रधान नरेंद्र गोयल की अध्यक्षता में हुई। इसमें हलका डेराबस्सी में बीजेपी के सीनियर नेता चुनाव इंचार्ज मुकेश गांधी खास तौर पर शामिल हुए। इस मीटिंग में आने वाली नगर परिषद के चुनावों को लेकर िवचार विमर्श किया गया। गौरतलब है कि इस साल के अंत तक नगर परिषद के चुनाव होने है। इन चुनावों में बीजेपी को किस तरह काम करना है। लेागांे कैसे अपने साथ जोड़ना है। इस बात पर चर्चा की गई। मुकेश गांधी ने कहा कि भाजपा की मजबूती के लिए घर घर जाकर लोगों को बताने की जरुरत है। भाजपा की नीित से लोगों को अवगत कराना है। इस मीिटंग में नौनिहाल सिंह सोढी, भुपिंदर वालिया, जतिंदर सिंह काठगढ, हरजीत सिंह ढकौली को पार्टी में शामिल होने पर भाजपा के सिरोपे डालकर सम्मानित किया गया। ये सभी लोग स्वर्गीय कैप्टन कंवलजीत सिंह ग्रुप में रहे हैं। नरेंद्र गोयल ने कहा कि भाजपा ने देश के हित में काम किया है। इसी कारण लाेकसभा चुनावों में देशवासियां ने भाजपा की सरकार को चुना है। अब एमसी चुनावों में भी लाेगों को अपनी नीतियांे को बताने के लिए हरेक बूथ के लिए 11 मेंबरी कमेटी का गठन किया गया है। इस मीटिंग में एकता नागपाल,नरेश जोशी, विनोद शर्मा आदि शामिल हुए।