- Hindi News
- सफाई से सेहतमंद, गंदगी से बीमार समाज का सृजन
सफाई से सेहतमंद, गंदगी से बीमार समाज का सृजन
डेराबस्सीसिविलअस्पताल के एमएमओ डॉ. एसके मित्तल की अगुवाई में सोमवार को अस्पताल में सफाई अभियान छेड़कर स्वच्छ भारत दिवस की शुरुआत की गई। इस मौके लोगों को स्वच्छता के जरिए होने वाले शारीरिक सामाजिक फायदों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। एमएओ एसके मित्तल ने बताया कि अपनी, अपने घर आसपड़ोस की साफ सफाई नियमित रुप से होनी चाहिए। स्वच्छ रहकर ही सेहतमंद समाज सृजित किया जा सकता है जबकि गंदगी हमेशा बीमार समाज को जन्म देती है। इसलिए सफाई बहुत जरुरी है। उन्होंने बताया कि 26 सितंबर से 2 अक्टूूूूूूबर तक सेहत विभाग द्वारा गांव स्तर पर स्वच्छ भारत अभियान छेड़ा गया है। इससे पहले अस्पताल में हृदय दिवस मनाया गया। इस बारे आयोजित सेमीनार में पहुंचे 85 पुरुष महिलाओं को हार्ट स्पेशलिस्ट डॉ रोमी सिंगला ने हार्ट अटैक के बिना लंबी आयु भोगने के नुख्तों बारे बताया कि दिल की धड़कन 80 बीट प्रति मिनट होनी चाहिए, निचला ब्लॅड प्रेशर 80 एमएम/एचजी हो, खाली पेट ब्लॅड प्रेशर 80 एमजी/एमएल हो, कमर 80 सेंटी मीटर हो, एचडीएल 80 एमजी/डीआई होना चाहिए। इसके अलावा संतुलित कॉलेस्ट्रोल के लिए संतुलित खुराक की भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर जागरुकता के लिए पर्चे भी बांटे गए। इस मौके राजिंदर एसआई, बीईई शीनम ग्रोवर नर्सिंग सिस्टर्स भी मौजूद थीं। एसएमओ एसके मित्तल ने यह भी बताया कि अस्पताल में 50 लाख की लागत से ब्लॅड बैंक सुविधा चालू होने के कारण हलके के लोगों को अब ब्लड की जरुरत के लिए अब चंडीगढ़ समेत बड़े शहरों का मोहताज नहीं रहे हैं। सबडिवीजनल अस्पताल की नई ईमारत के निर्माण के लिए 12 करोड़ का फंड सरकार द्वारा जारी किया जा चुका है। अस्पताल में इमरजेंसी, ओटी ओपीडी सुविधा के अलावा सैदपुरा में अलग से 50 बेड का नया अस्पताल बनाने की योजना पर काम हो रहा है।