- Hindi News
- प्लाॅट की ओनरशिप को लेकर हासिल स्टेटस कोर्ट ने खारिज की
प्लाॅट की ओनरशिप को लेकर हासिल स्टेटस कोर्ट ने खारिज की
पंचायत ने केमिकल फैक्टरी पर लगाया जमीन कब्जाने का आरोप
डेराबस्सी | निकटवर्तीगांव निम्बुंआ की शामलात जमीन पर एक केमिकल फैकटरी द्वारा दीवार बनाकर कब्जा करने को लेकर ग्रामीण भड़क गए। पंचायत सहित ग्रामीणों ने मौके पर केवल निर्माण कार्य बंद कराया बल्कि फैकटरी प्रबंधकों मालिकों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। गांव के सरपंच अमरीक सिंह, पंच हरदेव सिंह, प्रताप सिंह पंच, अवतार सिंह पंच, बलविन्द्र सिंह, दयाल सिंह, जसपाल सिंह, सतनाम सिंह, हरजीत सिंह, भाग सिंह, हरदीप सिंह के अलावा कई अन्य गांववासियों ने आरोप लगाया कि गांव के साथ लगती बरसाती पानी के बहाव के लिए एक चौ बनी हुई है जो गांव की शामलात जमीन में है। ब्लाक विकास पंचायत अधिकारी ने बताया कि पंचायत सेक्रेट्री को मौके पर भेजा गया है, यदि कब्जे का मामला हुआ तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी