पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसएसपीगुरप्रीत सिंह भुल्लर के दिशा निर्देशों के तहत एसपी अनिल कुमार की देखरेख में स्थानीय पुलिस ने कानून व्यवस्था को पुख्ता बनाये रखने के मकसद से शहर के विभिन्न इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। डेराबस्सी थाना प्रभारी गुरजीत सिंह ने बताया कि शहर में असामाजिक तत्वों गुंडागर्दी फैलाने वालों पर नकेल कसनें के मकसद से इलाके में नाकेबंदी भी बढ़ा दी गई है। इसके अलावा डॉग स्कॉड की मदद से भीड़ भाड़ वाले इलाकों तथा बाजारों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। लोगों से भी अपील की कि वे पुलिस को सहयोग दें।