पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकारी स्कूल का रुका निर्माण दोबारा से शुरू

सरकारी स्कूल का रुका निर्माण दोबारा से शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डेराबस्सीकेस्व गुरनाम सिंह सैनी सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल की नई इमारत के निर्माण के लिए 25 लाख रुपए की सरकारी ग्रांट जारी की गई है। स्कूल प्रबंधकों को ग्रांट का चेक सौंपते हुए उन्होंने बताया कि इस फंड से इमारत का रुका निर्माण कार्य केवल दोबारा चालू हो जाएगा, बल्कि पूरा भी कर लिया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने ऐलान किया कि डेराबस्सी हलके के सभी सरकारी स्कूल के प्राइमरी, हाई सीनियर सेकंडरी वर्ग के सभी बच्चों को धार्मिक फिल्म चार साहिबजादे फ्री दिखाई जाएगी। इसी के तहत डेराबस्सी सरकारी स्कूल के 560 छात्रों को फिल्म दिखाने की व्यवस्था की गई। स्कूली बच्चों के साथ जीरकपुर पहुंचे रोटरी क्लब के उपचेयरमैन भूपिंदर सैनी और पूर्व पार्षद हरिओम धीमान ने बताया कि बच्चों को लाने ले जाने का खर्च गुरदर्शन सैनी ने वहन किया जबकि फिल्म दिखाने का सारा खर्च विधायक एनके शर्मा के स्वर्गीय माता के नाम से चला रहे सावित्री मैमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से किया जा रहा है। यह खर्च करीब सात लाख रुपए आने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि अब तक तीन हजार से अधिक बच्चों को उक्त फिल्म दिखाई जा चुकी है और बच्चों समेत स्टाफ फिल्म देख उसकी भरपूर सराहना कर रहे हैं।