नई मेंबरशिप के लिए भाजपा ने लगाया कैंप
भारतीयजनतापार्टी द्वारा नये सदस्य बनाने के लिए शुरू की गई मुहिम के तहत आज भाजपा जिला प्रधान सुखविंदर सिंह गोल्डी तथा भाजपा मंडल खरड़ के प्रधान नरिंदर सिंह राणा के नेतृत्व में नगर परिषद खरड़ के कार्यालय के बाहर कैंप लगा कर आनलाइन मेंबरशिप की गई। जिला प्रधान सुखविंदर सिंह गोल्डी ने कहा कि लोगो में भाजपा के प्रति लोकप्रियता बढ़ती जा रही है और पार्टी द्वारा लगाए जा रहे आॅनलाइन नए सदस्य बन रहे हैं। जिले में अलग अलग शहरों कुराली, डेराबस्सी, लालडू, जीरकपुर, खरड़ तथा बलौंगी में मेंबरशिप कैंप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले में भाजपा ने एक लाख नये सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा हुआ है, और जिस तरह नये सदस्य बन रहे है उससे लगता है कि लक्ष्य से भी अधिक नए सदस्य बन जाएंगे। इस अवसर पर जिला जनरल सचिव रविंदर सिंह सैनी,पंकज चड्ढा, सौदागर सिंह,शाम वेदपुरी, डाक्टर रघवीर सिंह, सुधीर कुमार, संदीप कुमार कांसल, राजिंदर कुमार, अमरजीत कौर, पुष्पा सलारिया इंचार्ज लीगल सैल भाजपा, करतार कौर, रजनी शर्मा, कमलदीप चौहान तथा डाक्टर गुरनाम सिंह मुंडी खरड़ समेत भारी संख्या में भाजपा समर्थक उपस्थित थे।