- Hindi News
- स्पीड लिमिट के बोर्ड नहीं, हाई स्पीड से आए दिन हो रहे रोड एक्सीडेंट
स्पीड लिमिट के बोर्ड नहीं, हाई स्पीड से आए दिन हो रहे रोड एक्सीडेंट
शहरमें आए दिन रोड एक्सीडेंट हो रहे हैं। इसका कारण है शहर में कहीं भी स्पीड लिमिट के बोर्ड होना। हालांकि यह बात ट्रैफिक पुलिस को भी पता है, बावजूद इसके तो बोर्ड लगाने की कोशिश की जा रही है और ही पुलिस इस मामले को लेकर गंभीर है। अंबाला रोड पर डेराबस्सी जाते हुए, चंड़ीगढ़ की ओर, पटियाला जाते हुए, ढकोली में लिंग रोड पर, मोहाली राेड पर, ओल्ड कालका रोड, कालका हाईवे पर और पंचकूला से जीरकपुर कि ओर आते हुए कहीं पर भी बोर्ड नहीं लगाया गया है। इसके बाद भी तेज रफ्तार से वाहन दौड़ा रहे वाहनों पर पुलिस का अंकुश नहीं है। ही इन्हें रोकने की काेशिश की जाती है। लोगों को लगा था कि कम से कम हाईवे अन्य लिंग रोड पर साइन बोर्ड होंगे। जेब्रा क्रॉसिंग होगी, लेकिन लोगों की मानें तो ऐसा कुछ भी नहीं है। एेसे में रोज आए दिन हादसे हाे रहे अगर रोड्स पर स्पीड लिमिट बोर्ड लगते हैं, तो हादसों में गिरावट हो सकती है।
इतने लोगों ने गंवाई हादसे में जान
जीरकपुरमें सिंगपुर चौक पर हमेंशा एक्सीडेंट तेज रफ्तार वाहन चलाने से होते हैं। हाई स्पीड में अब तक आठ जानेें जा चुकी हैं। मैट्रो के पास दो एक्सीडेंट में दो लोगों की जान तेज रफ्तार वाहन चालाने से जो चुकी हैं। उसके बाद अभी 17 नवंबर को एक लड़के का एक्सीडेंट हुआ। वह कोमा में है। उसकाे तेज रफ्तार कार चालक ने टक्कर मारी थी। 1 दिसंबर को एक बस और कार की टक्कर कालका हाईवे पर हुई थी। इसमें कार का अगला हिस्सा खत्म हो चुका था। पुलिस इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।
बोर्ड एमसी की जिम्मेदारी
इंटरनलरोड पर ट्रैफिक साइन बाेर्ड ईओ एमसी की जिम्मेदारी है, वो लगवांए। हाईवे पर हाईवे अथॉरिटी ही साइन बोर्ड लगवाते हैं। हम केवल पत्र लिखते हैं जो लिखे जाते रहे हैं। वैसे अभी नए आठ बोर्ड शहर में लगेंगे वो भी हाईवे पर। भगवंतिसंह, ट्रैफिकइंचार्ज
हमें एप्रोच नहीं किया
ट्रैफिकसाइन बोर्ड लगाने के लिए अभी तक हमें ट्रैफिक पुलिस ने अप्रोच नहीं किया है। जीरकपुर में जो जगह हाईवे से रिलेटड है। वहां साइन बोर्ड नहीं लगा सकते हैं। -परविंदरसिंह, कार्यकारीअधिकारी, जीरकपुर एमसी
नए लगवाए जाएंगे
ट्रैफिकपुलिस ने पहले कई बार चिठ्ठियां भेजी हैं। पहले की बात करें तो हमारे पास ट्रैफिक साइन बोर्ड लगाने के लिए चिठि्ठयां आई हैं। जो पहले बोर्ड लगाए थे वो उखड़ चुके हैं। नए लगवा दिए जांएगे। ओसीमाथुर ,