पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीजी का रिकॉर्ड जमा कराने के लिए दो हफ्तों का दिया समय

पीजी का रिकॉर्ड जमा कराने के लिए दो हफ्तों का दिया समय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कानूनव्यवस्थाबनाए रखने और शरारती तत्वों पर नकेल कसने के उद्देश्य से स्थानीय पुलिस ने करीब दो दर्जन पेइंग गेस्ट हाउस की चेकिंग की। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरजीत सिंह की अगुवाई में पुलिस ने विभिन्न कॉलेज के छात्र छात्राओं का सामान चेक किया और पीजी मालिकों से भी पूछताछ की। इस दौरान ज्यादातर छात्र छात्राएं बिना शिनाख्ती जानकारी के रह रहे पाए गए परंतु पुलिस ने उन्हें कार्रवाई से पहले दो हफ्ते का अल्टीमेटम दिया है। डेराबस्सी के सरस्वती विहार, शक्तिनगर, प्रीत नगर काॅलोनी, गुलमोहर सिटी, गुलाबगढ़ सहित कई काॅलोनियों में पीजी हाउस चल रहे हैं। इन पीजी हाउस के मालिकों को अपने यहां रह रहे किराएदारों की शिनाख्त सहित सही जानकारी पुलिस को देनी अनिवार्य बनाई गई है। एसएचओ गुरजीत सिंह के अनुसार डीसी और एसएसपी के निर्देशों से शिनाख्त की जानकारी आवेदन सहित पुलिस को दी जाती है ताकि शरारती तत्वों पर नकेल कसी जा सके। पीजी मालिकों को उनके किराएदारों और वहां रहने वालों को अपनी शिनाख्त के प्रमाण पत्र दो हफ्ते के भीतर डेराबस्सी पुलिस थाने में जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं।