- Hindi News
- मोरिंडा पुलिस ने नशीली दवाएं रखने के आरोप में एक किया गिरफ्तार
मोरिंडा पुलिस ने नशीली दवाएं रखने के आरोप में एक किया गिरफ्तार
सांप पकड़ने की धुन
आर्थिक अपराधा शाख ने केरल से पकड़ा धोखाधडी का आरोपी
मोरिंडा | मोरिंडापुलिस ने स्थानीय गुम्बद चौक के नजदीक से एक व्यक्ति को नशीली दवाएं रखने के आरोप में गिरफ्तार करके उसके विरुध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। मोरिंडा थाना प्रभारी रविंद्रपाल सिंह ने बताया कि यह बरामदगी सिटी चौकी इंचार्ज रविंदर सिंह सीआईए स्टाफ के दलबारा सिंह आदि के सहयोग से की गई। थाना प्रभारी रविंद्रपाल सिंह ने बताया कि एक गुप्त सूचना के अाधार पर गुम्बद चौक के नजदीक राजन शर्मा निवासी मोरिंडा की तालाशी ली तो उसके पास से 2 हजार लोमोटिल अादि नशीली गोलियां बरामद हुई जिस पर पुलिस ने उसे गिरफतार करके अागे की कार्रवाई शुरू कर दी।
डेराबस्सी| विद्याज्योतिहोटल मैनेजमेंट में अरुणाचल प्रदेश मूल का स्टूडेंट लीकातादो पर हमेशा सांप पकड़ने की धुन सवार रहती है। कॉलेज में भी वह सांप ही ढूंढ़ता रहता है और अब तक कई सांप पकड़ चुका है। सांप कितना भी जहरीला हो, डरने की बजाय वह शौकिया जोखिम उठाता है। सरस्वती वहार के पार्क में उसने चुटकियों में डंडे के सहारे एक बड़ा सांप पकड़ा और रेलवे ट्रैक पर छोड़ आया। लीका कहता है सांप पकड़ना एक कला है जो उसने अरुणाचल में सांप खाने वाले अपने दोस्तों से सीखी। बहरहाल, वह सांप खाता नहीं, उन्हें जंगलों में छोड़ आता है।