‘डैजलर्स’ में जलेबी रेस
विरोध कर रुकवाया काम
कुराली| स्थानीयसिसवां मार्ग पर बीओटी के आधार पर सड़क का निर्माण करने वाली कंपनी रोहन एंड राजदीप की ओर से सिसवां रोड पर लोगों के घरों के आगे करीब एक फुट ऊंचा फुटपाथ बनाने का कार्य शुरू तो किया गया, लेकिन मौके पर फुटपाथ बनाने का विरोध करने के लिए एकत्र हुए स्थानीय लोगों ने काम को रुकवा दिया। इसके पश्चात मौके पर पहुंचे कंपनी के अधिकारीयों ने लोगों के रोष को देखते हुए फुटपाथ बनाने का कार्य बंद करवा दिया।्
डेराबस्सी |श्रीसुखमनी इंटरनेशनल स्कूल डेराबस्सी में जूनियर स्पोर्ट्स-डे ‘डैजलर्स’ मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने एथलेटिक्स में जौहर दिखाए। स्पोर्ट्स-डे की शुरुआत मार्चपास्ट से हुई। इसके बाद बच्चों ने शपथ ली और स्कूल के चेयरमैन प्रो. अवतार सिंह को मशाल ग्रहण कराते हुए स्पोट्स-डे का उद्धाटन किया। मौके पर बच्चों ने जैक एंड जिल रेस, जलेबी रेस, लेमन एंड स्पून रेस, तीन टांग दौड़, सुई धागा रेस 50 मीटर दौड़ में हिस्सा लिया। अव्वल स्टूडेंट्स को चेयरमैन प्रो. अवतार सिंह और डायरेक्टर कंवलजीत कौर नें सम्मानित किया।