- Hindi News
- फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कूदी स्टार डांस अकादमी
फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कूदी स्टार डांस अकादमी
डेराबस्सीमें गायक सुशांत राजपूत की पहली भोजपुरी एलबम पहिलका रतिया का विमोचन िकया गया। इसकी रस्म गदर विरासत जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके मशहूर बांसुरी वादक मुजबतबा हुसैन ने अदा की।
स्थानीय शक्ति नगर काॅलोनी निवासी सुशांत को सिंगिग के साथ-साथ अदाकारी का भी शौक है। जल्द ही वह टीवी पर प्रसारित होने वाले एक नाटक में भी नजर आएंगे।
बहरहाल, विनीत के निर्देशन में बनी इस एलबम में संगीत राजू यादव ने दिया है और गीत छोटू छवि ने लिखे हैं। एलबम मे कुल 8 गाने हैं। मौके पर स्टार डांस अकादमी की संचालक प्रिया मोहन ने बताया कि अकादमी अपनी पहली लघु फिल्म का निर्माण कर रही है। इसमें सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाई गई है।
1 घंटा 25 मिनट की इस लघु फिल्म में सात संदेश दिए गए हैं जो नारी सम्मान, मोबाइल का दुरूपयोग, धर्मनिर्पेक्षता, सिख धर्म आदि के बारे में संदेश देते हैं। चंडीगढ़, मोहाली के आसपास फिल्म के दृश्य फिल्माए गए हैं। मौके पर मुजतबा हुसैन ने बताया कि उन्होंने करीब 200 से अधिक फिल्मों में अपनी कला का प्रदर्शन किया है। वह पेशे से पटियाला की पंजाबी विश्वविद्यालय में संगीत के प्रौफेसर हैं।