पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अलग अलग हादसों में बुजुर्ग की मौत, एक गंभीर

अलग-अलग हादसों में बुजुर्ग की मौत, एक गंभीर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुखमनी इंजीनियनिरंग कॉलेज में प्लेसमेंट कैंप

डेराबस्सी|स्थानीयसुखमनी इंजीनियनिरंग कॉलेज में भारतीय थल सेना द्वारा प्लेसमेंट कैंप लगाया गया। इस मौके कर्नल टी. आनंद लैफ्टीनेंट कर्नल मोहोपत्रो ने विशेष रूप से शिरकत की। प्लेसमेंट में बी.टैक की अलग-अलग ब्रांचों के 100 से अधिक प्री फाईनल के स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। इस दौरान सेना से आए अधिकारियों ने भर्ती प्रक्रिया, योग्यता, अफ्सरों की भूमिका, वेतन भत्तों आदि बारे विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान स्टूडेंट्स का इंटरव्यू लिया गया। इसमें कठिन प्रश्नों के उत्तर पूछे गए सर्टीफिकेट आदि चेक किए गए। अधिकारियों ने बताया कि सेना में विभिन्न पोस्टों के लिए योग्यता रखने वाले स्टूडेंट्स को युनिवर्सिटी स्कीम 25 के तहत परमानेंट कमिशन की भर्ती के लिए चुन लिया जाता है। इस मौके पर चेयरमैन प्रो. अवतार सिंह ने कहा कि ग्रुप की ओर से स्टूडेंट्स को शिक्षा के लिए बढि़या वातावरण मुहैया करवाने के साथ साथ प्लेसमेंट की अधिक से अधिक व्यवस्था की जाती है। इस अवसर पर प्रिंसिपल डाॅ. जीएन वर्मा, टैक्नीकल डायरेक्टर रजिस्ट्रार गुरप्रीत कौर, मुख्य प्रशासक रशपाल सिंह अन्य स्टाफ उपस्थित था।

{जूतों की फैक्टरी में काम करता अमरजीत

{बस से उतर कर सड़क पार कर रहा था

जानकारी मुताबिकअमरजीत शनिवार सुबह खरड़ से बस लेकर मोहाली के फेज-6 के बस स्टैड पर उतरा था। इसी दौरान एक बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी थी और वह मौके से फरार हो गया था। माैके पर मोजूद लोगों ने अमरजीत को फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। उसकी हालात गंभीर होने के चलते उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफेर कर दिया गया। अमरजीत की रविवार देर रात हालत िबगड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के घर वालों को दी। सोमवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों को सोंप दिया गया। घटना के समय बुर्जग को टक्कर मारने वाले की बाइक का नंबर नोट कर पुलिस को दे दिया गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी पकड़ा जाएगा।