पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीट बंटवारे को लेकर अकालीदल भाजपा में गतिरोध खत्म

सीट बंटवारे को लेकर अकालीदल भाजपा में गतिरोध खत्म

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डेराबस्सी |डेराबस्सीनगर परिषद में सीट बंटवारे को लेकर अकालीदल भाजपा में जारी गतिरोध खत्म हो गया। दोनों पार्टियों ने वीरवार को अपने उम्मीदवारों की सूचियां जारी कर दीं। डेराबस्सी की कुल 19 सीटों में से 8 सीटें दी गई हैं। इन सीटों पर अकालीदल के 4 प्रत्याशी भाजपा का चोला ओढ़कर चुनाव लड़ेंगे। जीरकपुर में ऐसे ही 5 प्रत्याशियों को जोड़ा जाए तो हलके में कुल 9 सीटें ऐसी हैं जहां अकाली प्रत्याशी भाजपा के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ेंगे। शिरोमणी अकाली दल द्वारा जारी सुची अनुसार वार्ड नंबर- 1 से मानविंद्र टोनी राणा, 3 से रानी, 4 से बलजिंदर कौर, 6 से जसप्रीत सिंह लक्की, 8 से सुमन रानी, 9 से भूपिंद्र सिंह सैनी, 12 से हरजिंद्र सिंह रंगी, 13 से हरमेश सिंह महमदपुर, 16 से हरिओम धीमान, 18 से हरविद्र पिंका 19 से जसविंद्र कौर को टिकट दी गई। भाजपा के वार्ड में वार्ड नंबर-2 से सुरिंद्र जैन, 5 से अनीता थम्मन, 7 से परमजीत कौर सैनी, 10 से अलका मखीजा, 11 से रविंद्र बत्रा, 14 से नरेश उपनेजा, 17 से दविंद्र सिंह मैदान में हैं। भाजपा के हिस्से में आए वार्ड नंबर-2 से सुरिंदर जैन, 10 से अलका मुखीजा 17 से दविंदर सैदपुरा हैं। वार्ड नंबर-14 से नरेश उपनेजा को उतारा गया है।