दविंदर ने डीसी आॅिफस जाकर भी मांगी मदद
श्रीनगर घूमने गए डेराबस्सी के परमिंदर, एक हफ्ते से लापता
डेराबस्सीके65 वर्षीय परमिंदर जीत सिंह वालिया बाढ़ग्रस्त श्रीनगर में एक हफ्ते से लापता हैं। वह अपने दोस्तों संग 30 अगस्त को जम्मू कश्मीर घूमने निकले थे। 6 सितंबर को श्रीनगर से फोन पर अपने परिवार के साथ आखिरी संपर्क के बाद से उनका कहीं अतापता नहीं है। उनकी सलामती को लेकर चिंताग्रस्त परिवार उन्हें खोज पाने में भी लाचार बना हुआ है। बहरहाल, मोहाली जिला उपायुक्त कार्यालय में उनके लापता होने बारे सूचना दे दी गई है।
परमिंदरजीत सिंह वालिया हरियाणा रोडवेज, चंडीगढ़ से रिटायर्ड हैं। उनकी धर्मप|ी का स्वर्गवास हो चुका है। उसके बाद से दोस्तों का ऐसा धार्मिक जत्था बन गया जो कभी पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत देश विदेश में घूमने का शौक रख पूरा करने लगे। उनके इकलौते बेटे दविंदर सिंह ने बताया कि पिता जी 30 अगस्त को दोस्तों के साथ जम्मू कशमीर में घूमने के लिए कहकर निकले थे। दविंदर ने बताया कि 6 सितंबर तक उनका रोजाना परिवार के साथ संपर्क होता रहा। 6 सितंबर को सुबह करीब 9 बजे एसटीडी से फोन आया था। करीब तीन चार मिनट की बातचीत में उन्होंने बताया था कि वह वापस लौटना चाहते हैँं, लेकिन बारिश काफी ज्यादा पड़ रही है। शहर में पानी भी बढ़ रहा है और रास्ते भी बंद है। रास्ते खुलते ही घर के लिए निकल पडूंगा।
पिता की सलामती को लेकर परिवार कई बुरे ख्यालों से ग्रस्त है। फोन प्रीपेड होने के कारण जम्मू-कश्मीर में चलता नहीं है। दविंदर के अनुसार सुविधा केंद्र पुलिस में भी गया था पंरतु किसी ने उसकी सुध नहीं ली। मीडिया के बताने पर उसने डीसी कार्यालय में अपने पिता की फोटो अतापता दर्ज कराया है। डेराबस्सी के एसडीएम संजीव बांसल के अनुसार डीसी कार्यालय में अलग सेल का गठन कर जम्मू-कश्मीर में राहत मदद के अलावा लापता लोगों बारे वहां की सरकार आर्मी प्रशासन को सूचित किया जा रहा है। मोहाली जिले से तीन लोग लापता थे जिन्हें सेना की मदद से ढूंढ़कर मोहाली भी पहुंचा दिया जा चुका है।
इकलौते बेटे दविंदर सिंह ने अपने पिता को ढूंढने लिए पुलिस से मदद मांगी है।