जीरकपुर में हो एक फायर स्टेशन
जीरकपुर में हो एक फायर स्टेशन
जीरकपुर|शहरकी हालत को देखते हुए यहां पर एक फॉयर स्टेशन की जरूरत है। यहां की जनसंख्या करीब 2 लाख हो चुकी है। अभी आग लगने पर लोगों को डेराबस्सी से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मंगवानी पड़ती है। जिसको आने जाने में काफी दिक्कतें पेश आती है। ऐसे में यहां पर आग एक विकराल रुप ले लेती है और उसको काबू पाना मुश्किल हो जाता है। शहर के लोगों की मांग है की यहां पर फायर स्टेशन बनाया जाए। जब तक यहां पर फायर स्टेशन नहीं बनता तो फायर टेंडर का हाेना जरूरी है।