- Hindi News
- मदद के बहाने कार्ड बदलकर एटीएम से उड़ाए 60 हजार
मदद के बहाने कार्ड बदलकर एटीएम से उड़ाए 60 हजार
बरवालामार्गपर स्थित एक एटीएम में मदद करने के बहाने एक शातिर ने एटीएम कार्ड बदलकर डेराबस्सी के रमेश के 60 हजार रुपए निकाल लिए। यह राशि दो घंटे के भीतर निकाली गई। पैसा निकालने के लिए उसने डेराबस्सी और राजपुरा के अलग-अलग एटीएम काउंटर्स का आठ बार इस्तेमाल किया। पुलिस ने ठगी के शिकार हुए रमेश की शिकायत लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
वार्ड नंबर 9, डेराबस्सी में किराए पर रहने वाले नेपाल मूल के रमेश कुमार ने बताया कि वह मंगलवार को 7 बजकर 40 मिनट पर एटीएम से पैसे निकालने गया। उसे नेपाल में एक बीमार रिश्तेदार के इलाज के लिए 40 हजार रुपए निकालने थे, जो वह एक बार में निकालने का प्रयास कर रहा था। बार-बार कोशिश करने पर भी पैसे निकले तो वहां मौजूद एक युवक ने मदद करने के बहाने उसका एटीएम लेकर खुद ट्राई किया। लेकिन पैसे फिर भी नहीं निकले। वह उसे एटीएम कार्ड थमाकर चलता बना। 10 मिनट बाद उसके खाते से 10 हजार रुपए निकलवाने का एसएमएस आया। रमेश ने ज्यादा गौर नहीं किया। जब 9.53 पर लगातार एमएसएस आने लगे तो उसने दोस्त की मदद से कस्मटर केयर पर फोन कर शिकायत की। हालांकि दस बजे तक एटीएम खाते की ट्रांजेक्शन बद कर दी गई। तब तक शातिर ने गगन चौक के नजदीक एक एटीएम से धड़ाधड़ आठ मिनट में 50 हजार रुपए और निकाल लिए।
शातिर ने दो घंटे के भीतर उसके कार्ड का आठ बार इस्तेमाल किया और खाता बंद होने के कारण 5484 रुपए नहीं निकाल सका। रमेश ने शातिर द्वारा थमाया हुबहू उसके जैसा एटीएम कार्ड चेक किया तो वह होशियारपुर के किसी जरनैल सिंह के नाम था। रमेश के अनुसार वह एक फैक्ट्री में हैल्पर है और परिवार में तीन छोटे बच्चे हैं। यह पैसा उसके गाढ़ी मेहनत की कमाई थी, जो नेपाल भेजनी थी। उसने पुलिस ने इंसाफ की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी गुरजीत सिंह के अनुसार जहां रमेश का एटीएम कार्ड इस्तेमाल किया गया, उन एटीएम की फुटेज लेकर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
ठगी का शिकार हुए रमेश कुमार पुलिस स्टेशन में शिकायत दी।