- Hindi News
- लायंस क्लब ने बाढ़ पीडि़तों के लिए भेजी मदद
लायंस क्लब ने बाढ़ पीडि़तों के लिए भेजी मदद
लायंसक्लबडेराबस्सी ने जम्मू कश्मीर में बाढ़ पीड़ितें के लिए राहत सामग्री का एक और ट्रक रवाना किया है। इससे पहले भी क्लब ने खाने पीने की वस्तुओं से भरे कईं ट्रक जम्मू कश्मीर भेजे हैं। क्लब के प्रधान विजय मित्तल जनरल सेक्रेट्री राकेश भार्गव ने बताया कि क्लब द्वारा अभी तक बाढ़ पीड़ितों के लिए करीब 5 लाख रुपए की राहत सामग्री उपलब्ध करवाई गई है। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंचने वाले लोगों की क्लब की ओर से हरसम्भव मदद भी की जा रही है। यह आगे भी जारी रहेगी।
मोहाली | जम्मू-कश्मीरमें बाढ़ पीड़ित लोगों की मदद के लिए विश्व मानव रुहानी केंद्र की ओर से खाने के 15000 पैकेट भेजे गए हैं। मिशन के कन्वीनर राम सिंह ने बताया कि संस्था के सदस्यों की ओर से ये पैकेट तैयार कर इन्हें बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रही सरकार एजेंसी को सौंपा गया। यहां से खाने के दो ट्रक भेजे गए हैं। संस्था की ओर से चंडीगढ़ एयरफोर्स स्टेशन पर भी एक कैंप लगाया गया है।
15000 हजार पैकेट भेजे