- Hindi News
- नप में शामिल गांवों का होगा योजनाबद्ध विकास: शर्मा
नप में शामिल गांवों का होगा योजनाबद्ध विकास: शर्मा
डेराबस्सीपंजाबके उन हलकों में शुमार है जिनपर बादल सरकार पूरी मेहरबान है। इसलिए नगर परिषद में शामिल किए गावों के बहुमुखी विकास के लिए फंड्स की कमी आड़े नहीं आएगी। यह भरोसा मुख्य संसदीय मंत्री एनके शर्मा ने परिषद में शामिल हुए गांव मुबारिकपुर में सफाई मुहिम की शुरुआत के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि सभी गावों का जल्द ही शहरी स्तर की सुविधाएं प्राप्त होगीं। इन गावों में गलियों, नालियों, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, पार्क पीने वाले पानी आदि की सुविधांए जल्द से जल्द उपलब्ध करवाई जाएंगी। हलका विधायक ने कहा कि वह स्वयं प्रत्येक गावों में जाकर विकास कार्यों का जायजा लेगें। शर्मा ने कहा कि डेराबस्सी हलके में विकास के काम युद्ध स्तर पर चल रहे हैं। जल्द ही हलके के गरीब लोगों की सुविधा के लिए 1 करोड रुपए की लागत से 5 मैरिज पैलेस के निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाए जाएंगे। साथ ही अफसरों को चेताया कि विकास के दौरान निर्माण कार्यों में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर हलका विधायक एनके शर्मा के राजनीति सलाहकार कृष्णपाल शर्मा, ईओ राजेश शर्मा, डेराबस्सी मार्किट कमेटी के चेयरमैन मानविंदर राणा, चांद राणा, सुरेन्द्र जैन, शशि राणा, बंटी मीरपुर, राजेश शर्मा, जोहर सिंह, लाभ सिंह, समाजसेवी भूपिन्द्र सैनी, शहरी अकाली प्रधान सुरेश शारदा, जसप्रीत लक्की युथ प्रधान, सुखविन्द्र सिंह, हरविन्द्र सिंह पिंका, हरजिन्द्र सिंह रंगी, हरीओम धीमान आदि उपस्थित थे।
हलका विधायक एनके शर्मा ने मुबारिपुर में सफाई अभियान की शुरुआत की।