सुखमनी कॉलेज में प्लेसमेंट कैंप लगा
सुखमनीग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूट्स के आह्वान पर देश की अग्रणी कंपनी जैटकिंग द्वारा सुखमनी कॉलेज डेराबस्सी में प्लेसमेंट कैंप लगाया गया। कैंप कम्पयुटर साईंस, इलेक्ट्रोनिक्स, आईटी, एमसीए बीसीए के स्टूडेंटूस ने बढचढकर हिस्सा लिया। इंटरव्यू के लिये पहुंची टीम में नीरज कॉल सैंटर मैनेजर जेटकिंग अरशद मार्केटींग हैड जैटकिंग चंडीगढ तथा उनकी टीम का कॉलेज प्रशासन द्वारा स्वागत किया गया। स्टूडेंट्स को कंपनी की प्रोफाइल के बारे में बताया गया तथा कंपनी की ओर से मिलने वाले वेतन पैकज अन्य भत्तों के बारे में भी जानकारी दी गई। कैंप में 200 स्टूडेंटूस नें हिस्सा लिया।