- Hindi News
- भाजपा नेता चौधरी बीरेंदर िसंह की एस्कोर्ट के एएसआई ने टोल कर्मी को पीटा, पगड़ी उतारी
भाजपा नेता चौधरी बीरेंदर िसंह की एस्कोर्ट के एएसआई ने टोल कर्मी को पीटा, पगड़ी उतारी
अंबाला-चंडीगढ़हाईवेपर स्थित दप्पर टोल प्लाजा पर हरियाणा के भाजपा नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह की एस्कोर्ट में वर्दीधारी एएसआई ड्राइवरों ने एक टोलकर्मी से मारपीट की। टोलकर्मी की पगड़ी उतार फेंकने पर टोल प्लाजा के कर्मचारियों सहित राहगीरों ने विरोध किया। चंद मिनटों में वर्दीधारी समेत सफेदपोश नेताओंं की हेकड़ी निकल गई। गाली-गलौच वाली जुबान गिड़गिड़ाने लगी और हमला करने वाले हाथ पब्लिक की मौजूदगी में माफी के लिए उक्त टोलकर्मी के आगे जुड़ गए। लिखित माफीनामे के बाद ही हमलावर मौके से रवाना हो सके।
लालबत्तीहोने पर लेन नहीं खोली थी: मामलाकरीब पौने दो बजे का है। बीरेंंद्र सिंह की इन्नोवा के आगे एक स्कॉर्पियो गाड़ी चंडीगढ़ की ओर जा रही थी। लालबत्ती लगी होने पर टोल प्लाजा पर वीआईपी लेन नहीं खोली गई। टोल देना तो एकतरफ, लेन खोलने पर स्कॉर्पियो से उतरे एएसआई सूरजभान ने खुद ही बैरीगेट्स फेंकने शुरू कर दिए। लेन असिस्टेंट कंवलजीत सिंह ने रोकने की कोशिश की तो वह उससे मारपीट करने लगा। बीरेंद्र सिंह का ड्राइवर और स्कॉर्पियो गाड़ी चला रहा सफीदों के पूर्व विधायक का बेटा भी कंवलजीत को पीटने लगे। एएसआई के हमले में कंवलजीत की पगड़ी सड़क पर गिर गई।
बीरेंद्र सिंह
सिख धर्म में जानबूझकर किसी की पगड़ी उतारने को बेहद अपमानजक धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला माना जाता है। इस पर टोल का अन्य स्टाफ सदस्य वहां जमा हो गए और टोल पर काम बंद हो गया। टोल संचालक जीएमआर कंपनी के कॉपरोरेट अफसर जतिंदर शर्मा के अनुसार भीड़ जमा होने पर हमलावर घबरा गए। ड्राइवर गाड़ियों में जा घुसे और एएसआई सूरजभान अकेला पड़ गया। इस बीच बीरेंद्र सिंह ने किसी टीवी चैनल की चौपाल में हिस्सा लेने की मजबूरी बताई और वह निकल गए। जतिंदर शर्मा नेे हरियाणा के डीजीपी से बात की तो उन्होंने पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए शिकायत भेजने के लिए कहा। कंवलजीत सिंह ने एएसआई को माफ जरूर कर दिया, लेकिन उससे बकायदा माफी नामा लिखवाया गया। घटना की तमाम फुटेज सीसीटीवी कैमरों में कैद है जिसकी सीडी तैयार कर अफसरों को भेजी जाएगी।
टोल पर कर्मचारियों ने काम बंद किया, एएसआई ने मांगी माफी