बलटाना में गैस का हो एक गोदाम
जीरकपुरमें गैस एजेंसी में भीड़ कम करने और यहां लोगांे को अासानी से गैस िमलने के लिए बलटाना में अलग से गैस एजेंसी होनी चाहिए। यहां अब तक 50 हजार से भी अधिक की आबादी हो चुकी है। इतनी बड़ी आबादी के लिए यहां एक भी गैस एजेंसी नहीं है। लोगांे की मांग है कि यहां एक गैस एजेंसी होनी चािहए। जरुरत तो दो गैस एजेंसियां की है पर अगर एक भी यहां शुरु जो जाए तो यह लोगों के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। बलटाना एरिया में रसोई गैस कमर्शियल गैस जीरकपुर, मोहाली डेराबस्सी पर निर्भर है। यहां लेागों का कहना है कि कई बार गैस सिलंेडर समय पर डिलीवर नहीं होता है। कुछ गैस एजेंसियों में फोन पर बुकिंग नहीं होती है।