- Hindi News
- खूनदान कैंप में 83 स्वयंसेवियों ने किया रक्तदान
खूनदान कैंप में 83 स्वयंसेवियों ने किया रक्तदान
डेराबस्सी| भांखरपुरके श्री बाबा साहिब गुरुद्वारे में शहीद बाबा दीप सिंह क्लब द्वारा गांववासियों के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया गया। इसका शुभारंभ हलका विधायक नरिंदरर शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि किया। उन्होंने क्लब के युवा सदस्यों द्वारा सामाजिक रचनात्मक कार्यो में हिस्सा लेने पर उनकी जमकर सराहना की। क्लब के प्रधान सर्बजीत सिंह के अनुसार जीएमसीएच, चंडीगढ़ से आई डॉक्टर्स की टीम ने 83 युनिट रक्त एकत्र किया। जिला परिषद सदस्य गुरनाम सिंह, सरपंच सुरिंदर सिंह आयोजकों में दविंदर सिंह, कुलबीर सिंह अन्य मौजूद रहे।
शहीद बाबा दीप सिंह क्लब ने गांववासियों के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया।