पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 220 मीटर बढ़ी हाईवे पर फ्लाईओवर की लंबाई

220 मीटर बढ़ी हाईवे पर फ्लाईओवर की लंबाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमेंबढ़ रही ट्रैफिक समस्या को आखिर डेराबस्सी फ्लाईओवर के रूप मे अल्टीमेट समाधान मिल गया है। इसका निर्माण सिंगल पियर विधि से किया जाएगा। हाईवे पर वाहनों की चार साल में दोगुनी हो गई है। फ्लाईओवर का मार्ग प्रशस्त होने से स्थानीय लोगों समेत हजारों राहगीरों को भारी राहत नसीब होगी।

पिछले साल जीएमआर ने 920 मीटर लंबे फ्लाईओवर का डिजाइन तैयार किया था जो नए डिजाजन में 220 मीटर और बढ़ गया है। फ्लाईओवर तैयार करने के लिए डिवाइडर को 6 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। जिस कारण मौजूदा ड्रेन सर्विस रोड के साथ छेड़छाड़ की जाएगी। मौजूदा हाईवे की सड़के पुल बनने के बाद सर्विस रोड का काम करेंगी। फ्लाईओवर के दोनों छोर पर 360 मीटर लंबे अबटमेंट यानी दीवारों के सहारे रंैप तैयार होंगे जबकि बीच में 23 पिलर्स पर पिअर्स के निर्माण से 780 मीटर क्षेत्र खुला होगा। पुल के नीचे 6 मीटर और ऊपर 1.5 मीटर का मीडियन छोड़ा जाएगा जिनपर लाइटपोल्स लगाए जाएंगे। जीरकपुर की तरह डबल पियर तकनीक से फ्लाईओवर का निर्माण नहीं किया जा सकता था।

सिंगल पियर विधि के तहत फ्लाईओवर को बीच से एक ही पियर की सपोर्ट दी जाएगी। फिलहाल शहर में मौजूदा डिवाइडर की चौड़ाई महज आधा मीटर है। सिंगल पिलर के लिए 18 मीटर तक गहरी पाइलिंग की जाएगी। इसमें 32.5 मीटर के कुल 24 स्पैन इस्तेमाल किए जाएंगे। पुल से गुजरने वाले वाहन स्पैन के जोड़ों पर ठक ठक की आवाज बहुत कम करेंगे।

हाईवेज महकमे के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ओपी माथुर के अनुसार डिजाइन फाइनल हो चुका है। इस बारे में कंसल्टेंट कंपनी एमएसवी द्वारा तैयार डीटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट सेंट्रल अथॉरिटीज को सांैपी जा चुकी है। विधायक एनके शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार से प्रपोजल को हरी झंडी मिल चुकी है। 15 तारीख तक टेंडर औपचारिकता पूरी कर 30 अक्टूबर से पहले पहले फ्लाईओवर के निर्माण की नींव रखी जाएगी।

अक्टूबर में रखा जाएगा नींव पत्थर : एनके शर्मा

ऐसा होगा अंबाला चंडीगढ़ हाईवे पर डेराबस्सी में प्रस्तावित फ्लाइओवर।