- Hindi News
- कांग्रेस ने 19 में से 10 कैंडिडेट किए घोषित
कांग्रेस ने 19 में से 10 कैंडिडेट किए घोषित
कांग्रेसकेवरिष्ठ नेता पूर्व एमएलए जगतार सिंह राजला ने वीरवार को नगर परिषद के कुल 19 वार्डों के लिए 10 उम्मीवारों के नामों की घोषणा की। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कुलजीत सिंह रंधावा, कांग्रेस के जिला उपप्रधान चरनजीत सिंह टिवाणा, युथ नेता पुष्पिन्द्र मेहता, यूथ नेता अमित बावा, वरिष्ठ नेता सतीश शर्मां, संजीव शर्मा चन्द्र मोहन पर आधारित सात सदस्यीय कमेटी ने यह सूची जारी की। उनके द्वारा जारी लिस्ट अनुसार वार्ड-2 से संजीव कुमार बॉबी, 3 से रमेश रानी, 7 से बलविन्द्र कौर , 9 से अश्वनी शर्मा, 10 से प्रभजीत कौर, 11 से हमीर चौधरी, 12 से जोगिन्द्र सिंह, 13 से मलकीत सिंह महमदपुर, 17 से जरनैल सिंह और 19 से ममता रानी को चुनावी मैदान में उतारा है। जगतार सिंह ने बताया कि बाकी रहते वार्ड के उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट 13 फरवरी को नामांकन दाखिल करने से पहले जारी होगी।