पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 280 टीमें 36 हजार बच्चों को पिलाएंगी पोलियो की दवा

280 टीमें 36 हजार बच्चों को पिलाएंगी पोलियो की दवा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डेराबस्सीकेएसएमओ डाॅ. एसके मित्तल के नेतृत्व में पल्स पोलियो की शुरूआत डेराबस्सी सिविल अस्पताल में की गई। इस अभियान में 280 टीमों द्वारा हलके भर में पांच साल से कम आयु के 36 हजार 20 बच्चों को पोलियो दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। ये टीमें तीन दिन के भीतर हलके में झुग्गी झोपडिय़ों में भी जाकर हरेक बच्चे को पल्स पोलिया दवा पिलाने का काम करेंगी। इस दौरान 63 हजार 340 घरों का दौरा किया जाएगा। इस मुहिम में सेहत विभाग के कर्मचारियों के अलावा आंगनवाड़ी वर्कर्स, आशा वर्कर्स, सुखमनी नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं रोटरी परिवार के सदस्यों समेत अनेकों एनजीओ सहयोग दे रहे हैं। डा. मित्तल ने कहा कि बेशक भारत को पोलियो मुक्त देश घोषित कर दिया गया है परन्तु उसके बावजुद यह अभियान चालू रहेगा। उन्होने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए सेहत विभाग के कर्मचारियों के अलावा कई गैर कानूनी संस्थाओं ने भी सहयोग किया है योगदान देने पर उन्होने भरपूर प्रशंसा की। इस मौके नोडल अधिकारी भूपिन्द्र सिंह डाहरी, धर्म सिंह के अलावा अन्य वालटिंयर उपस्थित थे।

एसएमओ डाॅ. एसके मित्तल के नेतृत्व में बच्चों को पिलाई पोलियो की दवा।