पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साफ जगह की सफाई कर चल दिए नेता, अफसर

साफ जगह की सफाई कर चल दिए नेता, अफसर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | डेराबस्सी/लालडू

स्वच्छभारतमुहिम के तहत डेराबस्सी लालडू नगर निकायों में सफाई अभियान की शुरुआत की गई। हलका विधायक एनके शर्मा, एसडीएम संजीव बांसल ने नगर प्रशासन के साथ झाडू चलाकर इस मुहिम का रस्मी उद्घाटन किया। फोटो खिंचाने के प्रयास में अधिकारी नेता साफ जगह की सफाई कर आगे बढ़ गए। बहरहाल, मौके एनके शर्मा ने लोगों से अपील की कि वे शहर को साफ रखने में प्रशासन को सहयोग दें। अपना आसपास साफ रखने से जहां शहर की सुंदरता बढ़ती है वहीं बीमारियां फैलने का खतरा भी नहीं रहता। श्री शर्मा ने हलके के विकास की बात करते हुए कहा कि पिछले ढाई वर्षों में हलका डेराबस्सी में अलग अलग विकास कार्यों पर 300 करोड़ रुपए खर्च किये जा चुके हैं तथा लालडू, डेराबस्सी जीरकपुरस्टर प्लान का काम भी तेजी से चल रहा है। इस मौके एसडीएम संजीव बांसल, नायब तहसीलदार प्रितपाल कौर, ईओ अशोक पथरिया, ईओ राजेश शर्मा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।

स्वच्छ भारत मुहिम के तहत चलाया सफाई अभियान।