- Hindi News
- डीएवी स्कूल की 105 बीघे जमीन अलॉटमेंट के खिलाफ जांच शुरू
डीएवी स्कूल की 105 बीघे जमीन अलॉटमेंट के खिलाफ जांच शुरू
हरिपुरहिंदुआमें डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी दिल्ली की ओर से स्थानीय डीएवी स्कूल की 105 बीघे जमीन की अलॉटमेंट के खिलाफ जिला शिक्षा अधिकारी, मोहाली द्वारा जांच शुरू कर दी गई है। इसके तहत डीएवी स्कूल डेराबस्सी की लोकल मैनेजिंग कमेटी ने खालसा स्कूल, खरड़ के प्रिंिसपल एवं जांच अधिकारी अवतार सिंह गिल के समक्ष अपना पक्ष मजबूती से रखा। आर्य समाज, डेराबस्सी के सचिव सोमदत्त शर्मा ने बताया कि डीएवी स्कूल की उक्त जमीन डीएवी की लोकल मैनेजमेंट को विश्वास में लिए बिना स्पोर्ट्स कॉलेज के निर्माण के लिए नाजायज तौर पर एक प्राइवेट संस्था को अलॉट कर दी गई। इसके खिलाफ आर्य समाज और शहर के लोगों ने शिकायत की थी, जिसके बाद जांच शुरू हुई।