पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहीद भगत सिंह की हवालात को हेरीटेज की तरह विकसित करेंगे: एनके शर्मा

शहीद भगत सिंह की हवालात को हेरीटेज की तरह विकसित करेंगे: एनके शर्मा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुबारिकपुरकीबैरक में शहदी भगत सिंह पीतल की लगाई नई तस्वीर पर फूल चढ़ाने के बाद विधायक एनके शर्मा ने कहा कि 8 लाख रुपए से हवालात का नवीनीकरण किया जाएगा। उन्होंने हवालात के रेनोवेशन कार्य की शुरूआत की और कहा कि यह कार्य 23 मार्च को शहीदी दिवस से पहले पूरा कर लिया जाएगा।

शर्मा ने कहा कि हवालात को केवल हेरीटेज की तरह विकसित किया जाएगा बल्कि सरकार से इसे हेरिटेज स्टेटस दिलाने का हरसंभव प्रय| किया जाएगा।

बता दें कि भगत सिंह को साल 1930 में शिमला कोर्ट में पेशी के लिए ले जाते हुए एक दिन के लिए मुबारिकपुर की हवालात में रखा गया था। उस समय घग्गर नदी पर पुल नहीं था और किश्तियों की मदद से नदी पार की जाती थी। शाम ढल जाने की वजह से अंग्रेजों को अगले दिन का इंतजार करना पड़ा। अंग्रेज पुलिस ने मुबारिकपुर विश्राम गृह में वह रात गुजारी, जबकि भगत सिंह को रातभर हवालात में रखा गया।

विधायक ने कहा-23 मार्च शहीदी दिवस से पहले नवीनीकरण का पूरा किया जाएगा।