पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुर्गा पूजन को लेकर पूर्वांचल सभाओं में होड़

दुर्गा पूजन को लेकर पूर्वांचल सभाओं में होड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमेंइस बार दुर्गा पूजन समारोहों को लेकर पूर्वांचल सभाओं में होड़ मची हुई है। शहर की सड़कें, गलियां, कूचे इन समारोहों के बड़े-बड़े होर्डिंग्स पोस्टर्स से अटे पड़े हैं। इन समारोहों के आयोजनों में नजदीक पहुंचे नगर निकायों के चुनावों का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। जहां चुनाव लड़ने के इच्छुक नेता इस दौरान प्रचार का कोई मौका चूकना नहीं चाहते, वहीं आयोजक भी अपने समर्थक नेताओं की हसरतों को कैश करने में जुटे हैं। दुर्गा पूजन समारोह शहर में तीन दिन तक चलेंगे। कुछ साल पहले तक केवल एक समारोह आयोजित किया जाता था परतु इस बार रिकाॅर्ड छह सभाएं अलग-अलग तौर पर दुर्गा पूजन समारोह आयोजित कर रही हैं। इनमें पांच समारोहों में तो हलका विधायक ही साझे मुख्यमेहमान हैं जबकि एक समारोह में दीपेंदर ढि़ल्लों चीफ गेस्ट हैं। होर्डिंग्स, पोस्टरबाजी से लेकर आमंत्रण कार्ड तक स्पांसर चेहरों के नाम तस्वीरों की भरमार है। इन समारोहों में रंगारंग कार्यक्रम पेश करने के लिए पंजाब में एक से एक भोजपुरी सुपरस्टार गायक जोडिय़ां बुलाई गई हैं। केवल सभाओं के नाम मिलते जुलते हैं बल्कि इनके आयोजन स्थल, समय तारीख भी एक जैसी रही हैं जिनकी अलग-अलग अलॉटमेंट में प्रशासन को भी काफी पसीना बहाना पड़ा है। प्रशासन के हस्तक्षेप से पूर्वांचल महासंघ 14वां दुर्गा पूजन समारोह 1 अक्टूबर को इंडस्ट्रीयल फोकल प्वाइंट में कर रहा है। महासंघ के प्रधान विजय विजय सिंह चेयरमैन डीके मिश्रा के अनुसार भोजपुरी स्टार बादल बवरिया, मिस पूजा रंगारंग कार्यक्रम पेश करेंगे। पूर्वांचल जहित महासंघ के प्रधान जीतेंदर संयोजक जयराम पांडेय के अनुसार 1 अक्टूबर को फोकल प्वाइंट में भंडारा 2 अक्टूबर को सुपरस्टार राधेश्याम रसिया, सरिता सरगम विशाल गगन प्रवचन करने पहुंच रहे हैं।

पूर्वांचल वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान सुनिल मिश्रा महासचिव विनोद तिवारी ने बताया कि 30 सितंबर को समारोह में सुपरस्टार छोटू बिहारी मैडम सोना सिंह की जोड़ी एटीएस ग्राउंड में पहुंच रही है जबकि पूर्वांचल सेवा संघ के प्रधान अजीत चौधरी बरवाला रोड पर पंजाब पैलेस के सामने समारोह का आयोजन करेंगे। इनके अलावा प्रवासी विकास मंच मुबारिकपुर के चंडीगढ़ फार्म के नजदीक 1 अक्टूबर पूर्वांचल मिथिलांचल विकास मंच द्वारा बरवाला रोड पर ग्रीन इस्टेट में दुर्गा पूजन समारोह कराया जा रहा है।