- Hindi News
- शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस पर रक्तदान कैंप
शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस पर रक्तदान कैंप
प्राॅपर्टीडीलर्सएवं बिल्डर्स एसोसिएशन एवं रोटरी क्लब डेराबस्सी टाउन द्वारा शहीद भगत सिंह का जन्मदिवस एक खूनदान कैंप लगाकर मनाया गया। शिविर का शुभारंभ नायब तहसीलदार हरप्रीत कौर स्वयं खूनदान करके लिए। डेराबस्सी के थाना प्रभारी गुरजीत सिंह, लालडू के थाना प्रभारी अतुल सोनी समेत पुलिस प्रशासन के कई अधिकारियों ने खूनदान किया। शिविर में एमएलए एनके शर्मा, एसडीएम संजीव बांसल, ईओ राजेश शर्मा विशेष मेहमान गुरदर्शन सिंह सैनी ने भी शिरकत की। इसमें सिविल अस्पताल खरड़, मोहाली, पंचकूला एवं अंबाला के फिला डेलिफिया मिशन अस्पताल की टीमों ने 224 रक्त यूनिट एकत्रित किया।