- Hindi News
- शहीद ऊधम सिंह इंजीनियरिंग कॉलेज टंगोरी की टीम जीती कबड्डी के मैच में
शहीद ऊधम सिंह इंजीनियरिंग कॉलेज टंगोरी की टीम जीती कबड्डी के मैच में
यूनिवर्सलग्रुपऑफ इंस्टीट्यूट्स, लालडू में दो दिवसीय पंजाब तकनीकी यूिनवर्सिटी इंटर कॉलेज कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। पीटीयू से मान्यता प्राप्त 18 कॉलेजेंस की टीमों ने इसके नॉक आउट मुकाबलों हिस्सा लिया। इनमें शहीद ऊधम सिंह इंजीनियरिंग कॉलेज टंगोरी ने पहला स्थान प्राप्त किया। फाइनल में उसने पीआईटी होशियारपुर की टीम को हराया। यूजीआई के चेयरमैन डॉ. गुरप्रीत सिंह पीआईटी के रचित गर्ग ने विजेता टीमों और उनके खिलाडिय़ों को सम्मानित किया।
एनडब्ल्यू इंस्टीट्यूट, दूधीके ने टूर्नामेंट में तीसरा स्थान प्राप्त किया। यूजीआई के चेयरमैन डॉ. गुरप्रीत सिंह ने कहा कि कबड्डी पंजाब के देहात से जुड़ा हुआ एक खेल है। यह खेल और इसके खिलाड़ी आज क्रिकेट हॉकी की तरह केवल इंटरनैशनल ख्याति अर्जित कर रहे हैं, बल्कि पेशेवर बनकर अच्छी आजीविका भी कमा रहे हैं। इससे पहले टूर्नामेंट का शुभारंभ यूजीआई के स्पोटर््स हेड कर्नल एसपी सिंह ने किया।
यूनीवर्सल कॉलेज में कबड्डी टूर्नामेंट की विजेता ट्राॅफी के साथ खिलाड़ी।