पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेवा भारती क्लब ने कैमलो तीर्थ गऊशाला में लगाए फलदार पौधे

सेवा भारती क्लब ने कैमलो तीर्थ गऊशाला में लगाए फलदार पौधे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेवाभारतीक्लब की ओर से समाज को हरा भरा बनाने के मकसद से प्राचीन कैमलो तीर्थ गऊशाला में छायादार फलदार पौधे लगाए गए। प्रदूषण को दूर करने राहगीरों को छाया मिल सके इसके लिए समाजसेवी अमित बिन्दल ने पौधा लगाकर कार्यक्रम की शुरूआत की जिसमें सेवा भारती के अन्य सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके अलावा सेवा भारती के सदस्यों ने गऊमाता की सेवा में हर सम्भव सेवा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रधान वेद प्रकाश, बलदेव राज गुप्ता महासचिव, डा. राजीव गुप्ता, अश्विनी जैन के अलावा अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

डेराबस्सी के पास कैमलो तीर्थ में पौधारोपण करते सेवा भारती क्लब के मेंबर्स।