पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंजाब का पहला कॉमन ईटीपी बनेगा डेराबस्सी में

पंजाब का पहला कॉमन ईटीपी बनेगा डेराबस्सी में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबकापहला कॉमन इफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट डेराबस्सी में लगने जा रहा है। इसके लगने से इलाके में लोगों को प्रदूषण की शिकायतों में काफी राहत िमलेगी। 50 करोड़ रुपए की लागत से यह प्लांट बरवाला मार्ग पर सैदपुरा की 7 एकड़ जमीन में हलके की 17 फार्मा कंपनियां मिलकर यह तैयार करेंगी। इस संदर्भ में पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 1 अक्टूबर को निर्माण साइट पर पब्लिक हियरिंग भी तय कर दी है।

इलाके में एपीआई यानी एक्टिव फार्मास्युटिकल्स इन ग्रेडिएंट्स वाली 17 फार्मा यूनिट्स ने संयुक्त रूप से मोहाली ग्रीन एन्वायर्नमेंट प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी बनाकर कॉमन ईटीपी लगाने का बीड़ा उठाया है। संयुक्त कंपनी ने प्रोजेक्ट के लिए 13 लाख रुपए सालाना के हिसाब से सैदपुरा में 7 एकड़ शामलात जमीन भी ले ली है। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर इंडस्विफ्ट लैब्स के वाइस प्रेजीडेंट एनआर मुंजाल तथा डायरेक्टर्स में पैराबॉलिक ड्रग्स के प्रणव गुप्ता, सौरभ केमिकल्स के प्रवीण गोयल और नेक्टर कंपनी के सुंदरलाल शामिल हैं। पंजाब प्रदूषण की निगरानी में यह प्रोजेक्ट तैयार किया जाएगा।

प्रदूषण से मिलेगी राहत

सबसेबड़ी राहत इलाके के लोगों को प्रदूषण की शिकायतों से मिलेगी। आए रोज किसी किसी रसायनिक यूनिट पर प्रदूषित पानी खुले में छोड़ने के आरोप लगते रहते हैं। कहीं फसल खराब होने, मवेशी बीमार होने तो कहीं अंडरग्राउंड पानी प्रदूषित होने की शिकायतें आम हो गई हैं। प्लांट के लगने से फैक्ट्री का गंदा पानी बाहर छोड़ने की नौबत नहीं आएगी। टेंकर्स में इस पानी को ईटीपी तक पहुंचाकर दोबारा इस्तेमाल लायक बनाया जाएगा। ईटीपी के नजदीक सैदपुरा, कुड़ावालां, हरिपुर हिंदुआ, हैबतपुर, भगवानपुर जैसे गांवों को ईटीपी में सीवरेज ट्रीटमेंट की मुफ्त सुविधा दी जाएगी। 17 कंपनियों को भी इसका फायदा मिलेगा। लाखों से करोड़ों रुपयों में उन्हें कंपनी परिसर में ईटीपी लगाने पड़ते हैं, जिन्हें ऑपरेट करने का खर्च भी लाखों में आता है। अब कंपनियों को ईटीपी चलाने का खर्च बचेगा, वहीं कंपनियां चाहे तो अपने ईटीपी को मशीनरी सहित डिस्पोज भी कर सकती हैं।

फार्मा ग्रुप के एचआर हेड अतुल चौबे के अनुसार कॉमन ईटीपी तमाम ऑनलाइन उपकरणों से लैस होगा। पहली बार पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी अपने कार्यालय में बैठे बैठे ट्रीटमेंट की ऑनलाइन मॉनिटरिंग कर सकेंगे। ट्रीट