पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हादसे में दो साल के बच्चे की मौत

हादसे में दो साल के बच्चे की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीरकपुरक्षेत्रमें हुए अलग-अलग सड़क हादसों में दो साल बच्चे की मौत हो गई, जबकि एक कार सवार एक मोटरसाइकिल चालक जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए चंडीगढ़ सेक्टर 32 के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार बुधवार को एडवोकेट संजीव कुमार डेराबस्सी अपनी कार से डेराबस्सी से चंडीगढ़ जा रहे थे। जीरकपुर के सिल्वर सिटी के समीप उसकी गाड़ी के आगे एक प्रवासी महिला गई, जिसे बचाने के चक्कर में उसकी गाड़ी दो साल के राम सिंह पुत्र फुलमणी वासी चंडीगढ़ से टकरा गई। बच्चे को को घायल अवस्था में इलाज के लिए चंडीगढ़ सेक्टर 32 के अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इसके अलावा बीती देर रात जीरकपुर पटियाला सड़क पर एक कार ट्रक की आमने सामने टक्कर हो गई जिस कारण दो व्यक्ति जख्मी हो गए। घायल दिल्ली के रहने वाले हैं।